बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नितीश सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला

By: Pinki Sat, 05 June 2021 10:35:58

बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नितीश सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम नीतीश ने आदेश दिया है कि सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारी या महिला पुलिस की नियुक्ति की जाए। बता दे, नितीश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद संजीदा हैं। हाल में ही राज्य सरकार ने सभी इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने की घोषणा की थी और अब यह नया कदम महिलाओं को और भी सशक्त बनाएगा। बता दे, सीएम नीतीश महिलाओं के हक की आवाज को ताकत देने वाले सीएम के तौर पर पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने पहले ही कार्यकाल में पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित करने का फैसला किया था।

महिलाएं खुलकर अपनी तकलीफ बता सकेंगी

शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कानून व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारी या महिला पुलिस की नियुक्ति का आदेश देते हुए कहा कि इससे थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का समाधान सहज रूप से हो सकेगा और वे खुलकर अपनी तकलीफ महिला अधिकारी को बता सकेंगी।

पुलिस भर्तियों में महिलाओं के लिए 33% सीटें

सीएम नीतीश ने बिहार में पुलिस भर्तियों में भी महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का फैसला किया था। आज बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अच्छी-खासी बढ़ी है। एक बार फिर सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति का आदेश आधी आबादी को और सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान में घटकर 1.94% रह गई पॉजिटिव दर, मिले 1006 नए संक्रमित, 40 मरीजों की मौत

# बीते 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज, 1.97 लाख ठीक हुए; पिछले 10 दिनों में 9.40 लाख एक्टिव केस हुए कम

# दूसरी लहर का सामना हमने अच्छी तरह से किया, तीसरी लहर सितम्बर-अक्टूबर से शुरू होने की आशंका: नीति आयोग

# जयपुर : लॉकडाउन के बाद अब एकसाथ पड़ेगा अप्रैल-मई के बिजली बिल का भार

# गोरखपुर : युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, शव को लाकर फेंके जाने की आशंका

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com